मुंबई | मुंबई में कोरोना के कारण पांच नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। इसके अलावा 106 नए मामलों के साथ कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 609 हो गई है।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से एक की उम्र 85 वर्ष थी, जो अबतक की सबसे अधिक उम्र का मृतक है। अस्थमा की पुरानी मरीज को रविवार को बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के साथ कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसने दम तोड़ दिया।
अन्य तीन मृत महिलाओं की उम्र क्रमश: 46, 54, 59 साल थी। ये तीनों बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के साथ केईएम अस्पताल में भर्ती कराई गई थीं, और तीनों ने कोविड-19 के कारण दम तोड़ दिया।
आज एक मात्र मृत पुरुष की उम्र 64 साल थी। इस व्यक्ति को बुखार, खांसी और सांस में तकलीफ के साथ मंगलवार को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे मधुमेह भी था।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी