बेंगलुरु | कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने गुरुवार को लोगों से अपील की कि वे अनधिकृत खबरों पर भरोसा न करें, झूठी खबर फैलाना एक दंडनीय अपराध है। येदियुरप्पा ने बापू के तीन बंदरों की तस्वीर वाला एक पोस्टर साझा करते हुए ट्वीट किया, “झूठी खबर फैलाना दंडनीय अपराध है। अनधिकृत खबरों पर भरोसा न करें।”
पोस्टर में ये तीन बंदर लोगों को फर्जी खबर नहीं देखने, फर्जी खबरों को नहीं सुनने और फर्जी खबर नहीं बोलने की हिदायत देते नजर आते हैं।
येदियुरप्पा ने प्रामाणिक जानकारी के लिए लोगों को कर्नाटक सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा, “सभी जानकारी के लिए, सरकार द्वारा जारी परिपत्र, सटीक आंकड़े और हेल्पलाइन नंबर जानने के लिए कृपया राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि