पायल घोष अपने क्वारंटाइन की अवधि के दौरान बागवानी कर वक्त बिता रही हैं। उन्होंने कहा, “मुझे बागवानी पसंद है। मैं जब बच्ची थी, तब अपने दादा-दादी के साथ मिलकर बागवानी करती थी और उसी दौरान वह मुझे कहानियां सुनाते थे और पूरा परिवार एक साथ नाश्ता करता था। बागवानी से जुड़ी मेरी कई अच्छी यादें हैं। जब से मैंने अभिनय में कदम रखा, मुझे इसके लिए वक्त नहीं मिला।”
उन्होंने आगे कहा, “हालांकि अब मेरे पास बहुत वक्त है, तो मैंने इसे फिर से शुरू करने के बारे में सोचा। मेरे घर में विभिन्न प्रकार के पौधे हैं और मेरे कुछ दोस्तों ने इसे नर्सरी कहना शुरू कर दिया है, जो मुझे काफी अच्छा लगता है।”
पायल ने ज्यादातर दक्षिण भारतीय भाषाई फिल्म जैसे तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें आखिरी बार 2017 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ में देखा गया था। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और परेश रावल भी थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।