मुंबई | अभिनेत्री काजोल इंस्टाग्राम पर एक करोड़ से अधिक फॉलोअर्स पाने से बेहद खुश हैं। शनिवार को उन्होंने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देने के लिए एक पोस्ट शेयर किया। काजोल ने ‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म का एक सीन इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक करोड़ फॉलोअर्स बनाने की खुशी दिखाई है। इस वीडियो में वह ढोल की थाप लेकर गली में नाचती दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह खुशी मेरे इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए है, जिन्होंने मेरे रील और रियल किरदार को इतना प्यार दिया, तुम्हारी काजोल।”
अभिनय की बात करें तो काजोल, जिन्हें आखिरी बार लघु फिल्म ‘देवी’ में देखा गया था, वे अब रेणुका शहाणे द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स फिल्म ‘त्रिभंगा’ के साथ अपना डिजिटल शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।