नई दिल्ली | भारत में कोरोनावायरस संक्रमण से ग्रसित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर दस हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 10,363 लोगों में अब तक कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 8,988 मरीज वर्तमान में महामारी से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 1035 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
कोरोनवायरस संक्रमण के चलते 339 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, जबकि एक मरीज दूसरे देश में गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कुल 2,334 मामलों के साथ वर्तमान में महाराष्ट्र महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। 1,510 मामलों के साथ दिल्ली दूसरे और 1,173 मामलों के साथ तमिलनाडु तीसरे स्थान पर सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा