मुंबई | अभिनेत्री आलिया भट्ट लॉकडाउन की फुर्सत में रोज कसरत कर खुद को और भी तंदुरुस्त बनाने में लगी हुई हैं। आलिया ने अपनी कसरत वाली एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है : “मेरे वर्चुअल वर्कआउट पार्टनर, इसी तरह खुद में ऊर्जा भरो। एट द रेट आकांक्षारंजनकपूर एट द रेट शाहीनबी एट द रेट सोहफिटऑफिसियल।”
आलिया के ‘गुली बॉय’ सह-कलाकार रणवीर सिंह ने कमेंट लिखा, ‘बेस्ट।’ इस तस्वीर को बीस लाख लोगों ने देखा है।
अभिनेत्री की अच्छी सहेली आकांक्षा रंजन ने लिखा है : “जिम क्लास। आज। कल। रोजाना।”
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’