मुंबई : भारतीय क्रिकेट लेजेंड कपिल देव का नया बाल्ड लुक देखने के बाद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर उनके इस लुक के कायल हो गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर कपिल का ‘गंजों के परिवार’ में स्वागत किया है।
अनुपम भी अपने बाल्ड लुक के लिए जाने जाते हैं।
अनुपम खेर ने चुटकी लेते हुए कहा, “तो मेरे प्रिय दोस्त कपिलदेव भी बाल्ड (गंजे) हो गए हैं, जिसे फैशनेबली ‘शेव्ड’ भी कहा जाता है। मैंने हमेशा कहा है कि इस दुनिया में दो तरह के पुरुष होते हैं- गंजे और भविष्य में होने वाले गंजे।”
उन्होंने आगे कहा, “क्लब में आपका स्वागत है सर। गंजों की महफिल में आपका ‘बालों रहित’ स्वागत है।”
तस्वीरों में बाल्ड कपिल अपने स्टाइल स्टेटमेंट को कूल शेड्स और काले रंग के ब्लेजर के साथ कंप्लीट करते नजर आ रहे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
आईपीएल : जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची केकेआर, डीसी का हुआ नुकसान
एशियन कप क्वालिफायर्स: डेब्यू मैच में रयान विलियम्स का गोल, भारत ने हांगकांग को 2-1 से हराया
पीएसएल: पाकिस्तान क्रिकेट शर्मसार, बॉल टैंपरिंग के लिए फखर जमान पर 2 मुकाबलों का बैन