नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास भारत में कोविड-19 से लड़ रहे स्वास्थ्यसेवा कार्यकर्ताओं को 10,000 जोड़ी जूते दान करेंगी। अभिनेत्री, क्रोक्स के साथ मिलकर केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में सार्वजनिक और सरकारी अस्पतालों को जूते देगी।
ग्लोबल यूनिसेफ की राजदूत प्रियंका ने कहा, देश भर में कोविड-19 के खिलाफ जुटे हेल्थकेयर पेशेवर हमारे सच्चे सुपरहीरो हैं। हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वे हर रोज काम कर रहे हैं और हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनके साहस, प्रतिबद्धता और बलिदान से इस वैश्विक महामारी में असंख्य जीवन बच रहे हैं। जबकि हम कल्पना भी नहीं कर सकते कि उनकी स्थिति इस समय क्या होगी। इस दौरान हम कम से कम उन्हें इन हालात में सहज होने में मदद कर सकते हैं। उनके काम की प्रकृति ऐसी है कि उनके लिए अपने कपडे और जूते साफ रखना आसान नहीं है। हम खुश हैं कि ऐसा महान काम करने वालों के लिए कुछ कर सकें। आशा है कि यह इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में इन देखभाल करने वालों की मदद करेगा।
उन्होंने अमेरिका में हेल्थकेयर श्रमिकों के लिए भी 10,000 जोड़ी फुटवियर दान करने की घोषणा की है।
–आईएएनएस
और भी हैं
भूषण कुमार अखिल भारतीय पौराणिक तमाशा ‘जय हनुमान’ प्रस्तुत करेंगे – ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत और मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित
जावेद अख्तर, शंकर महादेवन, सोनू निगम, प्रसून जोशी समेत २५ से अधिक दिग्गजों ने लॉन्च किया “गुनगुनालो” – भारत का पहला आर्टिस्ट-ओन ऐप
राजकुमार राव-वामिका गब्बी अभिनीत ‘भूल चुक माफ़’ IMDb की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों की सूची में शीर्ष पर