मुंबई | अभिनेत्री सनी लियोन ने आजकल खुद को कई सारे कामों में व्यस्त रखा है, जिसमें चित्रकारी भी शामिल है। उन्हें लॉकडाउन की इस अवधि में अपनी बनाई हुई कलाकृति पर गर्व है, जिसे उन्होंने ‘ब्रोकेन ग्लास- सार्ट आफ लाइक आवर लाइव्स एट द मोमेंट’ नाम दिया है। अपनी बनाई इस खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सनी लिखती हैं, “लॉकडाउन में बनाई मेरी तस्वीर आखिरकार बनकर तैयार हुई। इसमें 40 दिन लगे। हर कोई खुद को बिखरा हुआ महसूस कर रहा है, लेकिन समग्र रूप से बनकर तैयार होने के लिए एक हर टुकड़ा दूसरे के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए अगर हम साथ में काम करें, तो हम फिर से खुद को पूर्ण महसूस करेंगे। इसी के साथ आप सभी को खूब सारा प्यार।”
–आईएएनएस

और भी हैं
Carry On Jatta 4 का पहला टीज़र रिलीज, दिवंगत दिग्गज अभिनेता जसविंदर भल्ला को खास श्रद्धांजलि
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा