मुंबई | दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के लिए रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अभिनेता का इस सप्ताह ल्यूकेमिया से जूझने के बाद निधन हो गया था। दिवंगत दिग्गज अभिनेता के मुंबई स्थित आवास पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
वहीं इंटरनेट पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर दिवंगत अभिनेता की तस्वीर के बगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं।
रणबीर माथे पर लाल रंग का तिलक और केसरिया रंग की पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा, जो अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए समय पर मुंबई नहीं जा सकीं थी, वह शनिवार की रात को शहर पहुंचीं। उन्होंने सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई तक के सफर को पूरा किया।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न