गौतमबुद्धनगर | यहां के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एसीपी राजीव कुमार ने बताया, “रविवार की दोपहर एक वैगनार कार पतवारी गांव की ओर से गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ जा रही थी। कार की रफ्तार बहुत तेज होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और कार नाले में जा गिरी। कार में 5 लोग सवार थे जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।”
एसपी ने बताया कि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को पुलिस ने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। वहीं कार से बियर की कई कैन भी बरामद की गई है। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली सरकार देगी महिला स्टार्टअप्स को 10 करोड़ रुपये तक का बिना गिरवी ऋण, गारंटी सरकार की: सीएम रेखा गुप्ता
नीट पेपर लीक मामला: कोर्ट ने टीचर मनीषा मांधरे को 14 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा
आनंद पर्वत हत्याकांड खुलासा, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार