मुंबई| फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इस साल नवंबर में शादी करने की योजना बना रहे थे। दिवंगत अभिनेता के रिश्तेदार ने यह खुलासा किया है।
सुशांत के रिश्तेदार ने इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि वह जल्द शादी करने वाले थे। लड़की का नाम जाहिर नहीं करते हुए उन्होंने कहा कि परिवार शादी की तैयारी कर रहा था और वे तैयारी के लिए मुंबई जाने वाले थे।
रिश्तेदार ने बताया कि यह निजी समारोह में होना था। इसमें कुछ ही परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल होने वाले थे।
अपुष्ट सूत्रों के अनुसार सुशांत रिया चक्रवर्ती के साथ डेटिंग कर रहे थे लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि वे केवल दोस्त थे।
सुशांत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरेलू नौकर ने इस बात की सूचना दी थी। वह पिछले कुछ माह से तनाव में रह रहे थे और इसका उपचार भी ले रहे थे। उनके सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, वे योगा और मेडिटेशन कर रहे थे।
सुशांत पटना के रहने वाले थे और उन्होंने पटना और नई दिल्ली में अपनी पढ़ाई की थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न