भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा दफ्तर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अचानक चक्कर आ गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के प्रदेश कार्यालय के दफ्तर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस का कार्यक्रम चल रहा था, इसमें भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी मौजूद थी, उसी दौरान उन्हें चक्कर आ गया। तबियत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
ज्ञात हो कि प्रज्ञा ठाकुर पिछले कुछ अरसे से बीमार चल रही है। उनकी आंखों की रोशनी भी प्रभावित हुई है। इससे पहले वे योग दिवस के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने भाजपा दफ्तर पहुंची थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि