मुंबई: अभिनेत्री नीतू कपूर इंस्टाग्राम के माध्यम से बताना चाहती हैं कि अपने चाहने वालों का ख्याल रखें, वही आपके मूल धन हैं।
उन्होंने कहा, “हमारे दिमाग में एक जंग चलती रहती है, चाहे वो छोटी हो या बड़ी। आप भले ही बड़े घर में एकदम ऐशो-आराम से रहते हों, लेकिन अगर मन से खुश नहीं हैं, तो उसका कोई महत्व नहीं है, जबकि किसी के पास कुछ न होने पर भी वह खुश है . यह सब मन की स्थिति है।”
अभिनेत्री ने कहा, “हम सभी को एक स्वस्थ दिमाग की जरुरत है, जिससे अपना कल बेहतर हो सके, खुल के जियो, मेहनत करो, अपने प्रियजनों को महत्व दो, वही आपके सबसे बड़े धन-संपत्ति हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़