मुंबई: सीरीज ‘आर्या’ में अभिनेत्री सुष्मिता सेन की परफॉर्मेंस को देखकर शिल्पा शेट्टी हैरान रह गईं। इंस्टाग्राम पर शिल्पा ने सुष्मिता को शेरनी बताते हुए उनके लिए एक पोस्ट लिखी।
उन्होंने लिखा, “इस लॉकडाउन ने मुझे कुछ चीजें सिखाई हैं, पहली यह कि किसी की सराहना करना कितना महत्वपूर्ण है। अगर आप किसी चीज को स्वीकृति प्रदान करते हैं तो उसकी तारीफ भी करें। मुझे लगता है कि तारीफ के मामले में हम काफी कंजूसी करते हैं..रविवार को मैंने ‘आर्या’ देखी और मुझे कहना ही पड़ेगा कि तुम्हारी इस धमाकेदार वापसी को देखकर मैं बेहद खुश हूं।”
शिल्पा ने आगे लिखा, “सुष्मिता, क्या बेहतरीन काम है, क्या परफॉर्मेंस है..हर एक बात पसंद आई।”
उन्होंने आगे यह भी लिखा, “तुम्हारे हर एक प्रयास में तुम्हारी सफलता की कामना करती हूं क्योंकि तुम इसकी हकदार हो। मेरी शेरनी तुम पर बेहद गर्व है..तुम जीत गई। तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी दोस्त।”
शिल्पा ने इसके साथ एक तस्वीर भी साझा कीं, जिसमें ये दोनों अभिनेत्रियां मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
शिल्पा के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए सुष्मिता ने लिखा, “तुम वाकई में एक खूबसूरत महिला हो। हमेशा इतनी उदार और दयालु बने रहने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।”
‘आर्या’ एक फैमिली क्राइम-थ्रिलर है, जो राम माधवनी द्वारा निर्देशित है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।