कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले कुख्यात विकास दुबे की चर्चा अब उसके एनकाउंटर के बाद भी थम नहीं रही है। इसी बीच विकास दुबे का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहा है। दरअसल यह वीडियो विकास के खास गुर्गे अमर दुबे की शादी का है।
गांव वालों के अनुसार अमर की शादी 29 जून को हुई थी। विकास ने ही बंदूक के दम पर यह शादी करवाई थी। बताया जा रहा है कि शादी के वीडियो में विकास दुबे बॉलीवुड गाने ‘आपका क्या होगा जनाबे आली’ गाने पर ठुमके लगाता नजर आ रहा है। हालांकि यह वीडियो कहां का है? कब का है? इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
गौरतलब हो कि शादी के 9 दिन बाद ही अमर दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। अमर के ससुराल वाले आवारापन और दर्ज केसों की जानकारी के बाद उससे अपनी बेटी का रिश्ता जोड़ने को तैयार नहीं थे। लेकिन विकास ने दबाव डालकर शादी करवा दिया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि