नई दिल्ली: एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भारत के चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को निजी क्षेत्र के संचालन और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
वह दिवाकर गुप्ता की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
एडीबी के एक बयान में कहा गया कि लवासा – जिनका चुनाव निकाय के साथ कार्यकाल अक्टूबर 2022 में समाप्त होने वाला था, का भारतीय सिविल सेवा में एक लंबा और शानदार करियर है।
लवासा पहले कई वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं, जिनमें वित्त सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव और नागरिक उड्डयन सचिव शामिल हैं।
बयान में आगे कहा गया, “सार्वजनिक नीति और निजी क्षेत्र की भूमिका में गहरा ज्ञान होने के साथ ही राज्य और संघीय स्तर पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी और बुनियादी ढांचे के विकास में उनका व्यापक अनुभव है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी