मुंबई| क्रिसमस के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों को घर में रहने, सुरक्षित रहने और बचकाना व्यवहार करने की सलाह दी। प्रीति ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से कहा, “सभी को क्रिसमस की मुबारकबाद। विश्वास नहीं हो रहा कि यह वर्ष अंतत: अब समाप्त हो रहा है। आशा है कि सबसे बुरा दौर हमारे पीछे छूट गया है और अगला वर्ष खुशहाल और सकारात्मक होगा। इसलिए घर पर रहें, सुरक्षित रहें और बचकाना व्यवहार करते रहें। आप सभी को प्यार।”
अभिनेत्री ने एक वीडियो भी साझा किया, जहां उन्होंने सभी को महामारी के लिए आवश्यक सावधानी बरतने के लिए कहा।
प्रीति ने कहा, “2020 हर किसी के लिए एक कठिन वर्ष रहा है। अच्छी खबर यह है कि यह अंतत: समाप्त हो रहा है। मैं आप सभी के लिए ढेर सारा प्यार, ढेर सारी खुशियां और अच्छी सेहत की कामना करती हूं। कृपया बाहर मत जाइए और अगर जाइए तो मास्क पहनिए।”
–आईएएनएस

और भी हैं
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट
अमित साध और ईशा देओल की क्राइम ड्रामा ‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़