मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इस शहर में वापस आ गई हैं और मंगलवार को उन्होंने मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। कंगना के ट्वीट कर कहा, “मैं अपने प्रिय शहर मुंबई लौट आई, जहां खड़ी होने के लिए मुझे शत्रुता का सामना करना पड़ा। आज मैं मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक जी के पास गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मैं सुरक्षित और लोगों का प्यार महसूस कर रही हूं। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।”
कंगना और महाराष्ट्र सरकार में कई चीजों को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी शुरुआत कंगना की ओर से मुंबई की तुलना पीओके के साथ किए जाने से हुई थी। इसके बाद बीएमसी ने अवैध निर्माण बताकर 9 सितंबर को उनके कार्यालय को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया था और यह विवाद और बढ़ गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’