नई दिल्ली| बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान आईटीसी फियामा के हालिया कैम्पेन के तहत एक नए टेलीविजन विज्ञापन में नजर आएंगी। अपने इस नए विज्ञापन में फियामा की ब्रांड एम्बेसडर सारा ने फियामा जेल बार का अनावरण किया।
इस लॉन्च पर सारा ने कहा, “मुझे फियामा की सारी चीजें काफी मजेदार और वाइब्रेंट लगती हैं। मेरे लिए नहाने का मतलब खुद को तनाव से मुक्त करना है। मेरे ख्याल से फियामा जेल बार ब्रांड की तरफ से पेश की गई एक अनोखी चीज है। यह न केवल नहाने के वक्त को बेहतर बनाता है, बल्कि इससे मेरा मूड भी अच्छा हो जाता है।”
विज्ञापन में सकारात्मकता, मौज और मूड को बेहतर बनाने के सार मौजूद हैं। इसमें बताया गया है कि दिनभर व्यस्त रहने के चलते हमारा शरीर, मन और त्वचा में थकावट पैदा होती है। फियामा जेल बार्स न केवल मूड को फ्रेश करता है, बल्कि इससे त्वचा भी सॉफ्ट और मॉश्च्युराइज्ड बनी रहती है।
इस फिल्म की डायरेक्टर नमिता घोष ने कहा, “फियामा के साथ दोबारा काम करना काफी मजेदार रहा। हमें ब्रांड का यूथफूलनेस और इसकी रोमांचकता काफी पसंद है। सारा के साथ भी फिर से काम कर बहुत अच्छा लगा।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।