आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि डागा के व्यापारिक संस्थानों के कागजात को खंगाला जा रहा है। यह कार्रवाई कई दिन तक चल सकती है। डागा के पिता विनोद डागा भी कांग्रेस के विधायक रहे हैं।
ज्ञात हो कि किसानों के खिलाफ दिए गए बयान पर कंगना रनौत के खिलाफ बैतूल के सारणी में कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्षन किया था, यहां कंगना रनौत फिल्म धाकड़ की शूटिंग के लिए आई थीं। इस प्रदर्शन का कांग्रेस विधायक डागा ने नेतृत्व किया था और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा था।
आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान डागा के निवास पर भारी पुलिस बल की तैनाती है। इसके साथ ही उनका और परिजनों के मोबाइल फोन भी आयकर विभाग की टीम ने जब्त कर लिए है। बताया गया है कि आयकर की टीमें बैतूल जिन वाहनों से विधायक के ठिकानों पर कार्रवाई करने पहुंची है उन पर नेटलिंक समिट फरवरी 2021 के पोस्टर लगे थे, ताकि किसी को छापे की भनक न लग सके।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा