नई दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल और असम में बेहतर मतदान प्रतिशत शुभ संकेत है। उन्होंने दावा किया कि दोनों राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा, “दोनों प्रदेशों के जमीनी कार्यकर्ताओं की ओर से आई रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल में पहले चरण की 30 में से हम 26 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं, वहीं असम की 43 में से 37 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं।
अमित शाह ने कहा कि बंगाल में 84 प्रतिशत से ज्यादा मतदान और असम में 79 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, मतदाताओं का उत्साह बताता है। असम और बंगाल में इससे पूर्व चुनाव में हिंसा की खबरें आती थी, इस बार शांतिपूर्ण चुनाव हुआ है। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।
– – आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर