वाशिंगटन। अमेरिका ने गुरुवार को अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को आतंकवादी घोषित कर दिया।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, उसे आतंकवादी घोषित करने के बाद अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में हमजा की संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है और अमेरिकी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे उससे किसी तरह का संबंध नहीं रखे।
गौरतलब है कि 14 अगस्त, 2015 को अलकायदा आतंकवादी अयमान अल जवाहिरी ने हमजा बिन लादेन को आधिकारिक तौर पर संगठन का सदस्य घोषित कर दिया था।
(आईएएनएस)

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह