नई दिल्ली| पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पाटी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्री अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर एक बैठक के लिए पहुंचे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अधिकारी को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। अधिकारी बीती रात दिल्ली पहुंचे थे।
अधिकारी बाद में दिन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। बुधवार को उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की उम्मीद है।
हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अधिकारी ने नदनीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था, जो उनका मजबूत गढ़ रहा है।
भाजपा नेता बैठक के एजेंडे पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन अधिकारी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ राज्य की राजनीति पर चर्चा करने की संभावना है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी