नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के हाउसिंग कॉम्प्लेक्स आदित्य सदन में आवासीय कल्याण समिति के अध्यक्ष भुवन मंगाई ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह का विधिवत उद्घाटन करते हुए राष्ट्र के प्रति त्याग एवं समर्पण के प्रति निवासियों की कटिबद्धता का उल्लेख किया l उन्होंने कॉम्प्लेक्स में स्वच्छता बनाये रखने में निवासियों के सहयोग की प्रशंसा व्यक्त की कार्यक्रम का आयोजन समिति के महासचिव गिरीश पंत एवं समिति सदस्यों के सहयोग से आयोजित किया गयाl इस अवसर पर आवासीय समिति द्वारा घर घर में मिठाई वितरित कर हर्ष एवं उल्लास के साथ निवासियों ने कम्युनिटी सेंटर में एक चाय पार्टी भी आयोजित की l

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
आज “करवा चौथ” के महिला मुख्य मंत्री का भद्दा ग्राफिक जारी करके “आप” नेताओं ने दिल्ली की महिलाओं का खुला अपमान किया है, महिलाएं उन्हें कभी माफ नही करेंगी : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता
दिल्ली में पहली बार चीनी फिल्मों का ऐतिहासिक मेला; महोत्सव की आधिकारिक ट्रॉफी और मेडल का हुआ भव्य अनावरण