मुंबई। टेलीविजन धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री शिवांगी जोशी के प्रशंसकों ने उन्हें बहुत ही अनोखा तोहफा दिया है। टेलीविजन चैनल ‘स्टार प्लस’ में प्रसारित होने वाले इस शो में नायरा और कार्तिक की सगाई का दृश्य दर्शाया जा रहा है। इस शो में मोहसिन खान को कार्तिक के किरदार में देखा जा रहा है।
इस सगाई के दृश्य के कारण उत्सुक कुछ प्रशंसकों ने शिवांगी को दुल्हन की साज-सज्जा का सामना तोहफे में भेजा। अपने बयान में अभिनेत्री ने कहा, “मेरे प्रशंसक मुझे तोहफे भेजते रहे हैं और पिछले एक साल से मुझे कई चीजें तोहफे में मिल रही हैं, जिसमें क्लिप आदि सजावट जैसी चीजें शामिल हैं। मैं इनका इस्तेमाल शो और असल जीवन में करूंगी।”
शिवांगी ने कहा, “दो दिन पहले जब मैं अपनी सगाई की शूटिंग कर रही थी, तो मैंने दुल्हन के मेकअप का एक किट अपने कमरे में देखा और मुझे पता चला कि मेरे किसी प्रशंसक ने मुझे यह तोहफा भेजा है। इसमें एक संदेश भी था, जिसमें लिखा था कि ‘शो में आपकी शादी के दृश्य के लिए’। मैं अपने सभी प्रशंसकों की शुक्रगुजार हूं और निश्चित तौर पर इसका इस्तेमाल करूंगी।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।