गुरुग्राम| गुरुग्राम के दो लोगों की उस समय मौत हो गई, जब उनकी स्कूटी को एक तेज रफ्तार कार ने कथित रूप से टक्कर मार दी। ये जानकारी पुलिस ने दी।
ये हादसा अतुल कटारिया चौक पर हुआ जब पीड़ित 45 वर्षीय संजीव और 46 वर्षीय केवल कुमार शुक्रवार शाम घर लौट रहे थे। कार चालक उत्तराखंड निवासी अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ितों को सेक्टर-10 के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सब-इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने आईएएनएस को बताया, “घटना के समय आरोपी कार चालक नशे में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।”
आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम सेक्टर-14 थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी