नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “श्री भगवंत मान जी को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। पंजाब के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे।”
राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मान को 17वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
48 वर्षीय पूर्व कॉमेडियन मान लगभग चार दशकों में पंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने मंगलवार को संगरूर से लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। वह राज्य से आप के अकेले सांसद थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि