नई दिल्ली: थाना शालीमार बाग में हैदरपुर के पास 3 माह की बच्ची की अपनी ही मां द्वारा गला घोंटकर हत्या करने से संबंधित एक पीसीआर कॉल 14/04/22 को अपराह्न लगभग 02:14 बजे प्राप्त हुई। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि 26 वर्षीय अंजलि देवी ने बच्ची के गले में पहने धागे की मदद से अपने तीन महीने के बच्चे का गला घोंटकर हत्या कर दी है. उसका पति से सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
जब उसका पति काम पर निकला तो उसने गुस्से में बच्ची के गले में पहना हुआ धागा खींचकर उसकी हत्या कर दी। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ