मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ आगामी फिल्म ‘काबिल’ में नजर आने वाली अभिनेत्री यामी गौतम ने ऋतिक को निस्वार्थी और मेहनती अभिनेता बताया है।
ऋतिक के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में पूछे जाने पर यामी ने आईएएनएस से कहा, “वह (ऋतिक) एक निस्वार्थी अभिनेता हैं। हम कलाकार अपना अच्छा प्रदर्शन देने के लिए हमेशा कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन वह केवल अपने नहीं बल्कि सह-कलाकारों, नर्तकों और सभी के प्रदर्शन के लिए चिंतिति रहते हैं।”
उन्होंने कहा, “वह कई दृश्यों को दोबारा करते हैं, जबकि वह उनमें एक दम सही होते हैं। वह उसमें भी सुधार चाहते हैं। वह पूरे दृश्य के लिए काम करते हैं।”
यामी के अनुसार, आकर्षक व्यक्तित्व के लिए प्रसिद्ध ऋतिक बहुत ही विनम्र व्यक्ति हैं।
यामी ने शूटिंग के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, “जब वह सेट पर और कैमरे के पीछे होते हैं तो वह आपको कभी महसूस नहीं कराते हैं कि वह एक स्टार हैं। वह एक खुशमिजाज व्यक्ति हैं। सेट पर वह अभिनेता होते हैं, इसलिए मैं उन्हें पूरी तरह एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व करार देती हूं।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।