नई दिल्ली| भारत में शनिवार को बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 18,840 नए मामले दर्ज किए गए है। यह आंकड़ा शुक्रवार को सामने आए 18,815 से थोड़ा ज्यादा है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से मिली है। इसी अवधि में, कोविड-19 से 43 लोगों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या 5,25,386 हो गई। वहीं 16,104 मरीजों महामारी से ठीक भी हुए।
देशभर में कोविड-19 से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या 4,29,53,980 है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.51 प्रतिशत हो गया है।
इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट गिरकर 4.14 प्रतिशत हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.09 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देशभर में कुल 4,54,778 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 86.61 करोड़ से अधिक हो गई।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी