नई दिल्ली| राष्ट्रपति पद के लिए गुरुवार को पहले दौर की मतगणना में द्रौपदी मुर्मू अपने समकक्ष यशवंत सिन्हा से काफी आगे हैं। कुल 748 वैध वोटों में से मुर्मू के पक्ष में वोटों की संख्या 540 और यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले हैं। वैध मतों का कुल मूल्य 5,23,600 है।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार को नई दिल्ली में संसद भवन में शुरू हुई और शाम तक इसके समाप्त होने की संभावना है।
सत्तारूढ़ एनडीए की द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष समर्थित यशवंत सिन्हा मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। बहुमत स्पष्ट रूप से मुर्मू के पक्ष में हैं।
निर्वाचित होने पर मुर्मू देश में शीर्ष संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी।
–आईएएनएस
और भी हैं
जम्मू-कश्मीर : पीएम मोदी ने किया चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का उद्घाटन, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री से की बात, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
दिल्ली में जारी है मौसम विभाग का अलर्ट, दो दिन और रहेगी गर्मी से राहत, फिर बढ़ेगा तापमान