नई दिल्ली| दक्षिणी दिल्ली के एक क्लब के बाउंसरों ने एक महिला की कथित तौर पर पिटाई कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। मारपीट में महिला के दोस्तों के साथ भी मार-पीट की गई। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी है। हालांकि, क्लब के मालिक ने सभी आरोपों का खंडन किया और दिल्ली पुलिस कर्मियों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस जबरन वसूली के पैसे न देने के मामले में झूठे मामले में फंसा रही है।
पुलिस के मुताबिक घटना 17-18 सितंबर की दरम्यानी रात की है।
पुलिस अधिकारी चंदन चौधरी ने कहा, “साउथ एक्सटेंशन के ‘दा कोड’ क्लब में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार और कपड़े फाड़ने की घटना के संबंध में केएम पुर पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोन करने वाले से मिली।”
डीसीपी ने कहा, “उसने आगे बताया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें मारा गया, और उन्होंने उसे गलत तरीके से छुआ भी था।”
पीड़ित महिला को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाने के बाद, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया है कि आगे केस की जांच चल रही है।
इस क्लब को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है कि इससे पहले भी कई सारे केस सामने आ चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ