नई दिल्ली:दिल्ली नगर निगम स्कूल की एक शिक्षिका ने कथित तौर पर कक्षा 5 की एक छात्रा वंदना को पेपर काटने वाली कैंची से मारा और फिर उसे पहली मंजिल से फेंक दिया। यह घटना शिक्षकों के बीच हुए विवाद का नतीजा थी और फिर गुस्से में उनमें से एक ने छात्र को कैंची से मारा और फिर छात्र को पहली मंजिल से फेंक दिया। घटना रानी झांसी रोड के पास मॉडल बस्ती के सामने दिल्ली नगर निगम (बालिका) विद्यालय की है।
सेंट्रल जिला की DCP स्वेता चौहान ने बताया की “सुबह करीब 11.15 बजे थाना डीबीजी रोड के बीट अधिकारी को सूचना मिली कि एक शिक्षक ने एक स्कूली बच्चे को पहली मंजिल की कक्षा से फेंक दिया है।” थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।
घायल छात्रा का हिंदूराव अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने कहा कि वह खतरे से बाहर है। आरोपी की पहचान गीता रानी देशवाल के रूप में हुई है जिसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ