न्यूयॉर्क। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ की टीम को हिंदी बोलना सिखाया। प्रियंका ने ट्विटर पर एक लघु वीडियो साझा की, जिसमें पूरी टीम हिंदी बोलते नजर आ रही है।
वीडियो में उन्होंने कहा है, “हम उत्साहित हैं कि ‘क्वांटिको’ टेलीविजन चैनल स्टार वल्र्ड पर मंगलवार को स्थानांतरित कर दिया गया।”
प्रियंका की हिंदी कक्षा में जेक मैकलॉघलिन, यास्मीन अल मसरी और जोहना ब्रेडी जैसे सितारे शामिल हुए, और उन्होंने कहा, “हम आ रहे हैं।”
‘क्वांटिको’ का दूसरा सत्र एक सीजन ब्रेक के बाद वापस आ रहा है। भारत में इसका प्रसारण स्टार वल्र्ड और स्टार वल्र्ड एचडी पर होता है।
प्रियंका पीपुल्स चॉइस अवार्ड 2017 में फेवरिट ड्रामेटिक टीवी अभिनेत्री का पुरस्कार जीत चुकी हैं। उन्होंने इस सम्मान को ‘क्वांटिको’ की टीम को समर्पित किया है।
यह प्रियंका का दूसरा पीपुल्स चॉइस पुरस्कार था, क्योंकि उन्होंने पिछले साल ‘क्वांटिको’ के लिए नए टीवी धारावाहिक की श्रेणी में पसंदीदा अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल किया था। इस धारावाहिक में वह एलेक्स पेरिश की भूमिका में हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।