मुंबई। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ में आम आदमी के तौर पर एंट्री करने वाले नोएडा के मनवीर गुर्जर ने रविवार को शो जीत लिया।
मनवीर ने शो जीतने के बाद आईएएनएस को बताया, “मैंने यह शो जीतने की कल्पना नहीं की थी क्योंकि बहुत सारे सेलेब्रिटी और प्रभावशाली लोग थे। मेरी रणनीति शो में किसी से प्रभावित होने की नहीं रही और मैंने शो में अपनी खुद की छवि बनाई। यह मेरी ईमानदारी की वजह से हो सके और मैंने अपनी वास्तविकता लोगों के सामने पेश की।”
मनवीर को शो जीतने पर ईमान के तौर पर 40 लाख रुपये की धनराशि और ट्राफी दी गई।
बानी जे फर्स्ट रनरअप जबकि लोपामुद्रा राउत सेकंड रनरअप रही जबकि इससे पहले ही शो जीतने के प्रबल दावेदार माने जाने वालों में से एक मनु पंजाबी ने 10 लाख रुपये की धनराशि लेकर शो जीतने का फैसला किया।
(आईएएनएस)

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’