नई दिल्ली:हाल ही में फिल्म ‘जिगरा’ की स्टारकास्ट प्रमोशन के सिलसिले में दिल्ली आई थी। नई दिल्ली के द इंपीरियल होटल में आयोजित प्रमोशनल कार्यक्रम में में फिल्म के लीड एक्टर आलिया भट्ट और वेदांग रैना के साथ-साथ निर्देशक वसाबा बाला भी मौजूद थे। यह फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होने वाली है।
रणबीर की फिल्म ‘एनिमल’ के साथ ‘जिगरा’ की तुलना पर आलिया भट्ट ने कहा, ‘दोनों फिल्मों के बीच कोई तुलना नहीं है और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे जीवन में रणबीर हैं। वह वास्तव में बेहतरीन सहायक हैं और मेरे सभी काम की प्रशंसा करते हैं।’

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न