ढाका। भारत दौरे पर एक मात्र टेस्ट मैच खेलने आ रही बांग्लादेश टीम के युवा स्पिन गेंदबाज मेहेदी हसन मिराज ने कहा है कि वह इस दौरे पर मौजूदा समय के नंबर-1 गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन से गेंदबाजी के गुर सीखेंगे।
भारत और बांग्लादेश के बीच एक मात्र टेस्ट मैच नौ फरवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
वेबसाइट बीडीन्यूज डॉट कॉम के मुताबिक, युवा खिलाड़ी की कोशिश टेस्ट मैच में अंतिम एकादश में जगह बनाने की है।
मिराज ने भारत दौरे के लिए उड़ान भरने से पहले कहा, “अश्विन विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं। मैं उनसे मिलकर खेल के बारे में कुछ टिप्स लेना चाहूंगा।”
उन्होंने कहा, “मैं करीब से यह देखना चाहूंगा कि वह किस तरह से गेंदबाजी करते हैं। यह अनुभव मेरे लिए काफी मददगार साबित होगा।”
उन्होंने कहा, “हमारी टीम में कई अच्छे स्पिनर हैं जिनके पास अच्छा अनुभव है। शाकिब और तइजुल के अलावा मैं तीसरा स्पिनर हूं। भारत में हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उनके पास अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन अगर हम सही क्षेत्र में गेंदबाजी करेंगे तो हमें विकेट मिलने की ज्यादा संभावना है।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले