मुंबई। आगामी तमिल फिल्म ‘काटरु वेलियिदई’ में मणिरत्नम और ‘पद्मावती’ में संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने कहा कि दोनों फिल्मकारों के साथ काम करना उनका एक सपना था।
मणिरत्नम की फिल्म के बारे में अदिति ने आईएएनएस से कहा, “यह सपना पूरा हो जाने जैसा है। मेरा बचपन से सपना था कि मैं उनके साथ काम करूं और आखिरकार यह पूरा हुआ।”
‘वजीर’ की अभिनेत्री ने कहा कि वह भंसाली के साथ भी काम के लिए उत्साहित थीं।
उन्होंने कहा, “मैं संजय (लीला भंसाली) के साथ काम करने के लिए उत्साहित थी, वह मेरे ड्रीम निर्देशक हैं। मैं सीधे मणि सर के सेट से संजय सर के सेट पर गई तो यह मेरे लिए बहुत-बहुत खास रहा।”
अदिति ने ‘पद्मावती’ के सह-कलाकार रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण को अद्भुत करार दिया।
अभिनेत्री ने यहां लॅक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) समर/रिसॉर्ट में लेबल कोतवारा के लिए वॉक की।
अदिति ने कहा, “मुझे लगता है कि यहां कुछ ही लोग हैं, जिन्हें उनके साथ काम करने का मौका मिला है, इसलिए मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।”
फैशन के बारे में पूछे जाने पर अदिति ने कहा, “नहीं, मैं फैशन को लेकर जागरूक नहीं हूं। मुझे लगता है कि मैं फैशन का आनंद लेती हूं लेकिन जागरूक नहीं हूं। मैं वहीं पहनती हूं जो मुझे पसंद आता है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।