मुंबई। अभिनेत्री डेजी शाह ने कहा कि लोगों की सलमान खान के बारे में तरह-तरह की राय है। जो लोग उन्हें व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते, वे भी गलत धारणा बना लेते हैं। डेजी शाह ने सलमान खान के साथ ‘जय हो’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
डेजी ने डिजाइनर अमित जीटी के लिए लक्मे फैशन वीक समर/रिसॉर्ट 2017 के लिए शो टॉपर के तौर पर रैंप वॉक किया। उन्होंने कहा कि सलमान एक बेहतरीन सहकलाकार और दोस्त हैं।
सलमान के बारे में बात करते हुए डेजी ने कहा, “सलमान खान के बारे में बहुत सारी राय है जैसे, वह इस तरह का है, वह उस तरह का है, लेकिन आप उस व्यक्ति के बारे में कैसे अपनी धारणा बना लेते हैं, जब आप उसे व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते।”
अभिनेत्री ने कहा कि उनकी भी यही धारणा थी कि सलमान मूडी हैं। लेकिन उनको करीब से जानने के बाद पता चला कि वह उस तरह के इंसान नहीं हैं, जैसा कि लोग सोचते हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।