✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

दिल्ली सरकार के मंत्री, चेयरमैन और एनडीएमसी के सदस्यों ने तीन “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” का उद्घाटन किया,

नई दिल्ली, 25, नवंबर 2025.आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहल के तहत जनता को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान करने के लिए, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री, श्री प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष, श्री केशव चंद्रा, एनडीएमसी काउंसिल के सदस्यों – श्री अनिल वाल्मीकि एवं श्री दिनेश प्रताप सिंह और सचिव – श्री राकेश कुमार के साथ आज नई दिल्ली क्षेत्र में बापू धाम, नेताजी नगर और गोल्फ लिंक में तीन “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” का उद्घाटन किया।

“आयुष्मान आरोग्य मंदिर”,गोल्फ लिंक का उद्घाटन करने के बाद, श्री प्रवेश वर्मा ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और सभी मेडिकल स्टाफ से बातचीत की। उन्होंने बताया कि आज नई दिल्ली इलाके के लोगों को दो और  “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” समर्पित किए जा रहे हैं, जिनमें से एक गोल्फ लिंक में और अन्य दो नेताजी नगर एवं बापू धाम डिस्पेंसरी आज शुरू की जा रही है।

गोल्फ लिंक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर डिस्पेंसरी का उद्घाटन करने के बाद, दिल्ली सरकार के मंत्री – श्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार की नई पहल के तहत, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए दिल्ली में कई जगहों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछली डिस्पेंसरियों में लैब टेस्टिंग की सुविधा नहीं थी, लेकिन आज खुलने वाले आयुष्मान आरोग्य केंद्र में अब लैब की सुविधा भी होगी।

उन्होंने कहा कि हेल्थकेयर सेवाओं की डिलीवरी को बेहतर बनाने के लिए डिस्पेंसरियों को हर साल अतिरिक्त ₹25 लाख दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से जो खरीदी जाने वाली महंगी दवाएं थी, अब यहां मुफ्त मिलेंगी, जिससे लोगों की जेब पर बोझ कम होगा। श्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसी हेल्थकेयर सेवाएं शुरू करने का मकसद लोगों को सरलता और सुगमता और अच्छी क्वालिटी की हेल्थकेयर देना है। अगर ये सेंटर शुरू से ही बेहतर हेल्थकेयर सर्विस देंगे, तो लोगों को महंगे हॉस्पिटल में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

इस मौके पर, पालिका परिषद के चेयरमैन – श्री केशव चंद्रा ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहल के तहत, एनडीएमसी ने अपने इलाके में 12 डिस्पेंसरी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से रीब्रांड किया है और जनता के लिए खोला है। एनडीएमसी का मेडिकल सर्विस डिपार्टमेंट, अपने इलाके के सभी लोगों को पूरी हेल्थकेयर देता है और कई सर्विस उन लोगों को भी देता है,जो इलाके में नहीं रहते।

समारोह में आये लोगों को संबोधित करते हुए, पालिका परिषद सदस्य, श्री अनिल वाल्मीकि ने कहा कि यहां एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक जैसी सभी तरह की मेडिकल प्रैक्टिस के साथ-साथ टेस्टिंग, वैक्सीनेशन, दवा वगैरह की सुविधाएं भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद लोगों की भलाई के लिए काम करना है ।

नेताजी नगर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन करने के बाद, पालिका परिषद सदस्य , श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह पहल भारत के सभी नागरिकों को पूरी हेल्थकेयर देने के प्रधानमंत्री के आयुष्मान भारत के विजन का ही एक रूप है। प्रधानमंत्री जी के विज़न के हिसाब से एनडीएमसी मेडिकल सर्विसेज़ सबसे अच्छी हेल्थकेयर सुविधा प्रदान कर रही है और उसे बनाए रखती है, जिसमें जल्दी डायग्नोसिस, इलाज, रिहैबिलिटेशन और बचाव के उपाय (वैक्सीनेशन) इत्यादि शामिल हैं।

एनडीएमसी स्वास्थ्य सेवाएं चरक पालिका हॉस्पिटल (154 बेड), पालिका मैटरनिटी हॉस्पिटल (65 बेड), दो पॉलीक्लिनिक (डेंटल यूनिट और चेस्ट क्लिनिक) और 13 डिस्पेंसरी (एलोपैथिक और आयुष जिसमें एक यूनानी डिस्पेंसरी भी शामिल है) के ज़रिए चलती हैं और सभी मेडिकल सर्विसेज़ ई-हॉस्पिटल सिस्टम के ज़रिए दी जाती हैं ।

About Author