मुंबई| महानायक अमिताभ बच्चन के माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर प्रशंसकों की संख्या 2.6 करोड़ से ज्यादा हो गई है।
74 वर्षीय अभिनेता जिन्होंने ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘ब्लैक’ और ‘पीकू’ जैसी फिल्में दी हैं, उनके प्रशंसकों की संख्या शाहरुख खान (2.4 करोड़) सलमान खान (2.2 करोड़) आमिर खान (2.0 करोड़) प्रियंका चोपड़ा ( 1.6 करोड़) और दीपिका पादुकोण (1.7 करोड़) से ज्यादा है।
अमिताभ बच्चन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( 2.8 करोड़) से थोड़ा ही पीछे हैं।
अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को अपनी इस उपलब्धि के लिए प्रशंसकों को बधाई दी।
महानायक ने ट्वीट किया, “और यह संख्या 2.6 करोड़ के जादुई आंकड़े पर आ गई। धन्यवाद ट्विटर।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।