नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़ने वाले लोग जल्द ही वापस पार्टी में लौटेंगे।
आप ने आईएएनएस से कहा, “जब लोग पार्टी छोड़ते हैं तो हमेशा अफसोस होता है।”
उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा से कहा है कि जो लोग मतभेदों के कारण हमें छोड़ कर चले गए हैं, मुझे आशा है कि भविष्य में वे वापस लौटेंगे।”
लेकिन केजरीवाल ने किसी का नाम लेने से इंकार कर दिया।
आप छोड़ चुके लोगों में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण शामिल हैं, जिन्होंने अपनी नई पार्टी स्वराज इंडिया बना ली है, और यह पार्टी दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ रही है।
नगर निगम चुनाव के लिए मतदान रविवार को होना है। आप छोड़ चुके कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी