नई दिल्ली| टीवी जगत से आठ वर्षो से दूर रहे हुसैन कुवाजरवाला धारावाहिक ‘सजन रे झूठ मत बोलो 2’ के साथ वापसी कर रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि उन्हें टीवी से इतना लंबा ब्रेक नहीं लेना चाहिए था।
अभिनेता ने बताया कि वह लंबे समय से छोटे पर्दे पर वापसी करना चाहते थे इसलिए उन्हें हल्के-फुल्के शो करने का फैसला किया।
हुसैन ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस से कहा, “अच्छा महसूस हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि पूरी तरह से यहां था और मुझे इतने लंबे समय तक दूर नहीं होना चाहिए था।”
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कुमकुम’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर चुके हुसैन रियलिटी शोज की मेजबानी भी कर चुके हैं।
‘सजन रे झूठ मत बोलो 2’ टीवी शो ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ का सीक्वल है। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल सब पर होगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।