ओम कुमार, नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से जुड़े यौन शोषण केस में 25 अगस्त को फैसला आने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने हरियाणा में अलर्ट जारी कर दिया है। फतेहाबाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बीएस संधू हिसार और सिरसा में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रहे हैं।
डीजीपी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामले में सीबीआई की एक अदालत द्वारा 25 अगस्त को फैसला देने से पहले राज्य में कानून और व्यवस्था के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अलर्ट पर और किसी भी स्थिति से निपटने को लेकर तैयार है।
केंद्र ने भी अर्द्धसैनिक बलों की 35 कंपनियां मुहैया कराई है। विशेष ध्यान सिरसा, फतेहाबाद और पंचकुला जिलों पर है, जहां अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
कानून और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए पड़ोसी राज्यों पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा हैं क्योंकि कई अन्य राज्यों में डेरा के अनुयायी हैं।

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी