रायगढ़ (महाराष्ट्र)| मालेगांव में साल 2008 में हुए विस्फोट के मुख्य अभियुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद बुधवार को तालोजा जेल से रिहा हो गए।
सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें सोमवार को जमानत दी थी। वह नासिक जिले के मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को हुए विस्फोट की साजिश में संलिप्त होने के मुख्य आरोपी हैं, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी।
जांच एजेंसियों ने पूर्व में इस विस्फोट के तार दक्षिणपंथी संगठन अभिनव भारत से जोड़े थे।
पुरोहित सेना की एक टीम के सुरक्षा घेरे में जेल से बाहर निकले और मुंबई में एक सैन्य यूनिट जाने के लिए रवाना हुए।
–आईएएनएस

और भी हैं
कोलकाता पुलिस ने भांगड़ कॉलेज में हुई झड़पों के सिलसिले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण