नई दिल्ली| जम्मू राजधानी एक्सप्रेस का एक डिब्बा गुरुवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गया। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।
उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने आईएएनएस को बताया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 15 नंबर प्लेटफॉर्म की ओर आते हुए जम्मू राजधानी एक्सप्रेस का आखिरी डिब्बा सुबह लगभग 6.20 बजे पटरी से उतर गया।”
रेलगाड़ी जम्मू से नई दिल्ली आ रही थी।
बीते सप्ताह झारखंड के रांची से नई दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस का इंजन और पावर कोच मिंटो ब्रिज स्टेशन पर पटरी से उतर गया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी