चेन्नई| अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बताया कि वह आगामी तेलुगू फिल्म में मशहूर छायाकार पी.सी. श्रीराम के साथ काम के लिए खुद को भाग्यशाली मानती हैं। उन्हें ‘ओके कणमणि’ और ‘शमिताभ’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
श्रीराम ने ट्विटर पर कहा कि उनके साथ काम करने में खुशी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तमन्ना ने कहा, “मैं अब भी अपना पहला तमिल विज्ञापन नहीं भूली हूं, जो मैंने आपके साथ शूट किया था। यह मेरा सौभाग्य है कि इस फिल्म में आपके साथ काम कर रही हूं।”
कल्याणराम द्वारा अभिनीत फिल्म जयेंद्र द्वारा निर्देशित है, उन्होंने छह वर्ष बाद निर्देशन में वापसी की थी।
यह फिल्म पांच साल बाद तेलुगू फिल्म में श्रीराम की वापसी का प्रतीक है। उन्होंने इससे पहले नितिन अभिनीत ‘इश्क’ में काम किया था।
श्रीराम की अगली फिल्म अक्षय कुमार अभिनीत ‘पैडमैन’ है। यह आर.बाल्की के साथ उनकी पांचवीं साझेदारी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’