दिल्ली:हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया अपनी आने वाली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली आए। प्रमोशनल कार्यक्रम में इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजन और अमर कौशिक भी मौजूद थे। फिल्म का यह प्रमोशनल कार्यक्रम यहां के होटल द इंपीरियल में आयोजित किया गया। फिल्म ‘स्काई फोर्स’ 24 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले के बारे में है, जो भारत का पहला हवाई हमला था।

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न