बच्चों के पसंदीदा सुपर हीरो ‘छोटा भीम’ ने अपनी मंडली के साथ राजधानी दिल्ली में मुस्कुराहट बिखेरी। बाल कलाकारों ने स्कूली बच्चों के साथ बातचीत की और अनोखे विशाल लड्डू बनाने की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ कुछ मनोरंजक खेल भी खेले।
‘छोटा भीम’ और उसकी मंडली के बाल कलाकारों ने अपना जादू बिखेरते हुए दिल्ली में अपनी आनेवाली एडवेंचर फिल्म ‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’ का प्रमोशन किया।
राजीव चिलका द्वारा निर्देशित और राजीव चिलका और मेघा चिलका द्वारा निर्मित ‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’ को नीरज विक्रम ने लिखा है, जबकि यह फिल्म भरत लक्ष्मीपति के साथ श्रीनिवास चिलकलापुडी द्वारा सह-निर्मित है।
फिल्म ‘छोटा भीम और द कर्स ऑफ दमयान’ 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।